फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्रांति 2019: पुण्यकाल में ये 5 काम करना होता है बेहद अशुभ, पूजा का नहीं मिलता फल

Tue, 15 Jan 2019 04:33 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
makar
इस बार मकर संक्रांति का त्योहार 15 जनवरी को मनाया जाएगा। इस दिन सूर्योदय काल में सूर्य देव मकर राशि में स्थित होंगे। कहा जाता है कि इस दिन गंगा स्नान और दान पुण्य का विशेष महत्व  है। 15 जनवरी को ही सूर्योदय से लेकर दोपहर 11.28 बजे तक मकर संक्रांति पर्व का पुण्य काल रहेगा। ऐसे में इस दिन कुछ काम करना अशुभ माना जाता है। आगे जानिए...
विज्ञापन

2 of 6
पंडित गौरव आर्य
ज्योतिषाचार्य गौरव आर्य के अनुसार, इस दिन गंगा या किसी नदी में जाकर स्नान करना शुभ माना जाता है। इस दिन आप नहाने से पहले कुछ भी न खाएं। अगर आप बिना खाए गंगा में स्नान कर दान करेंगे तो आपको दोगुना फल मिलेगा।
विज्ञापन

3 of 6
प्याज लहसुन
मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी दान करने की प्रथा है। इसलिए कहा जाता है कि लहसुन, प्याज, मांस और अंडा आदि खाना भी नहीं खाना चाहिए। इस दिन नशे के सेवन से बचना चाहिए। शराब, सिगरेट, गुटका आदि का प्रयोग इस दिन न करें। 

4 of 6
angry
महिलाओं को मकर संक्रांति के दिन बाल नहीं धुलने चाहिए। गुस्से पर काबू रखें और दूसरों के साथ अच्छा व्यवहार करें। इससे आपका मन भी खुश रहेगा और पॉजिटिव एनर्जी आएगी। मान्यता है कि इस दिन चाहे घर के अंदर हो या बाहर पेड़ों की कटाई या छंटाई नहीं करनी चाहिए। 
विज्ञापन

5 of 6
dana
मकर संक्रांति के दिन अगर आपके घर पर भिखारी, साधु या बुजुर्ग कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति आए तो उसे खाली हाथ ना लौटाएं। जो अपनी सामर्थ्य के अनुसार कुछ ना कुछ दान अवश्य करें। भोजन कराना बेहद शुभ माना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ganga snan
इस दिन भगवान सूर्य की पूजा भी जरूर करें। सबसे पहले सूर्य को अर्घ्य जरूर दें और सूर्य मंत्र का जाप करें। इसके साथ ही ध्यान रखें कि आप शाम के समय यानी सूरज ढलने के बाद इस दिन भोजन ना करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें