फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि 2019: भगवान शिव की पूजा में गलती से भी न करें ये 5 काम, मिलता है अशुभ फल

Mon, 04 Mar 2019 10:12 AM IST
अलका त्यागी करन दयाल, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
शिवरात्रि
इस बार सोमवार 4 मार्च को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाएगा। कहा जाता है कि इसी दिन माता पार्वती और भगवान शिव का विवाह हुआ था। ऐसे में इस दिन व्रत रखने और पूजन करने से शुभ फल मिलता है। ज्योतिषाचार्य पंडित संतराम के अनुसार,पूजा करते समय हम भूल से छोटी-मोटी गलतियां कर बैठते है। इस कारण पूजा का पूजा फल नहीं मिलता है। ऐसे में पूजा के समय इन बातों का जरूर ध्यान रखना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 6
Tapkeshwar Temple - फोटो : amar ujala
इस दिन पूजा में शिवलिंग पर जल चढ़ाते हुए कभी भी काले कपड़े नहीं पहनने चाहिए। काला रंग अशुभ माना जाता है। साथ ही महिलाओं को शिवलिंग पूजा के समय उसे छूना नहीं चाहिए।
विज्ञापन

3 of 6
tapkeshwar temple - फोटो : rajeev gupta/ amarujala
शास्त्रों में शिव पूजा में दिशा को भी विशेष महत्व दिया गया है। कहा जाता है कि पूजा के समय पूर्व या उत्तर दिशा की तरफ मुख करके ही बैठना चाहिए। 

4 of 6
devotees rush in sawan shivratri
मान्यता है कि शिवलिंग की परिक्रमा सम्पूर्ण नहीं की जाती है। जिस दिशा से चढ़ाया गया जल निकलता हो उस जगह को नहीं लांघना चाहिए। यह अशुभ फल देता है।
विज्ञापन

5 of 6
भक्तों का रेला - फोटो : AmarUjala
शिवलिंग की पूजा करते समय कभी भी सिंदूर, काले तिल और हल्दी नहीं चढ़ानी चाहिए। शिव पूजा में भस्म , बेलपत्र और और चंदन का प्रयोग करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
tulsi - फोटो : अमर उजाला
शिवलिंग पर जलाभिषेक करते समय गलती से भी तुलसी के पत्ते नहीं चढ़ाने चाहिए। यह वर्जित माना गया है। ऐसे में आप पीले और लाल फूल या रुद्राक्ष की माला चढ़ा सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें