फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maghi Purnima Snan: श्रद्धालुओं ने हरिद्वार हर की पौड़ी पर किया पवित्र स्नान, पूजा-अर्चना कर किया पुण्य अर्जित

Wed, 12 Feb 2025 10:38 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

आज 12 फरवरी को माघ पूर्णिमा है। इस दिन गंगा स्नान करने से सभी पापों का नाश होने की मान्यता है। हरिद्वार हर की पैडी पर गंगा में डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा है।
विज्ञापन
माघी पूर्णिमा स्नान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माघी पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने हरिद्वार हर की पौड़ी पर पवित्र स्नान किया। विशेष पूजा-अर्चना कर पुण्य अर्जित किया। इस दिन गंगा स्नान करने से सभी पापों का नाश होने की मान्यता है। यह दिन माघ स्नान का अंतिम दिन है। इस दिन सभी तीर्थों के स्वामी भगवान विष्णु को श्रद्धा पूर्वक 'ॐ विष्णवे नमः, ॐ विष्णवे नमः, ॐ विष्णवे नमः' कहते हुए प्रणाम किया जाएगा, और सभी भक्त अपने-अपने लोकों की ओर प्रस्थान करेंगे। यहां कल्पवास करने वाले श्रद्धालुओं को भी इसी महामंत्र का जाप करते हुए अपने स्थायी निवास की ओर लौटना चाहिए।

माघ पूर्णिमा पर अन्न और वस्त्र का दान

स्नान और तर्पण के बाद पितरों की प्रसन्नता के लिए अन्न और वस्त्र का दान करना शुभ माना जाता है। विशेष रूप से सफेद वस्त्रों का दान करने से पितरों की कृपा प्राप्त होती है और पितृ दोष से मुक्ति मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें