फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2019: नए साल में इन राशि जातकों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, आपके लिए क्या है पढ़ें...

Wed, 02 Jan 2019 08:52 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 8
अंतरिक्ष - फोटो : ANI

नया साल शुरू हो चुका है। ज्योतिषाचार्य पंडित राम शरण जोशी से जानिए कि साल 2019 में कौन सी राशि जातक भाग्यशाली हैं।

कर्क 
स्वामी चंद्रमा राशि के चतुर्थ स्थान में हैं। यह आपके जीवन में खुशियां लेकर आएगा। नए घर का सपना पूरा हो सकता है। राहू वर्ष के शुरु में कर्क राशि में ही है।यह निर्णय लेने की क्षमता को कमजोर करेगा। यह आपको दुविधा में डाल सकता है। स्वामी बुध वर्ष के शुरू में छठवें स्थान पर बृहस्पति के साथ है। यह दर्शाता है कि यह साल आपको मार्गदर्शक साबित होगा। आपके विवेक व सूझ-बूझ से लोग आपसे प्रभावित हो सकते हैं। किसी का अनादर न करे। पितृ सुख की कमी खल सकती है।

विज्ञापन

2 of 8
leo - फोटो : leo

सिंह
इस वर्ष आपका स्वास्थ्य जीवन अच्छा रहेगा। साल के शुरुआती महीनों में आपको सर्दी जुकाम की शिकायत रह सकती है। आपको शारीरिक थकान एवं ऊर्जा की कमी महसूस होगी। करियर में सफलता पाने के लिए आप लगातार मेहनत करेंगे। करियर में आपको सफल परिणाम मिलेंगे, लेकिन इन परिणामों से आप संतुष्ट नहीं दिखेंगे।
 

विज्ञापन

3 of 8
virgo - फोटो : virgo

कन्या 
यह साल कैरियर के लिहाज से सफल रहेगा। कैरियर में नया मुकाम हासिल हो सकता है। मेहनत व लगन रंग ला सकती है। आपकी राशि के स्वामी शुरू में ही आपकी राशि के तीसरे स्थान गुरु के साथ युति बनाए हैं। यह संकेत दे रहा है कि आपमें ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा।
 

4 of 8
तुला राशि

तुला
इस साल आपका स्वास्थ्य जीवन बहुत ही बढ़िया रहेगा। इस वर्ष न केवल आपको स्वास्थ्य लाभ मिलेगा बल्कि पुरानी बीमारियों से भी आपको छुटकारा मिलेगा। मार्च के बाद आपके नए विचार आपको सफल परिणाम दिलाने में सफल रहेंगे।
 

विज्ञापन

5 of 8
scorpio - फोटो : scorpio

वृश्चिक 
करियर में बहुत ही बढ़िया परिणाम मिल सकते हैं। इस वर्ष आपको सेहत के मामले में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। वर्ष खुशियां लेकर आएगा। कुछ नया करेंगे और सीखेंगे। वर्ष के शुरू में ही ऐसे ही योग बन रहे हैं। राशि के स्वामी मंगल शुरू से ही पंचम भाव में है। वाणी व विद्या के स्वामी बुध आपकी ही राशि में खूब फलदायी होंगे।

विज्ञापन

6 of 8
मकर राशि

मकर 
साल 2019 आपके लिए अच्छा रहेगा। हालांकि स्वास्थ्य कारणों से आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। शुरुआत के तीन माह आपकी सेहत दुरुस्त रहेगी। आर्थिक जीवन मिलाजुला रहेगा।

विज्ञापन

7 of 8
कुंभ राशि

कुंभ 
कुंभ राशि वाले साल 2019 में निरोगी रहेंगे और खुद को अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे। इस साल आपके करियर को ऊंचाई मिलेगी। आपके निर्णय करियर को और भी सुनहरा बनाने में मदद करेंगे। आप अपने अच्छे फैसलों से अपने लिए सुनहरे अवसर निर्माण करेंगे। नया साल खुशियां लेकर आने वाला है। धन लाभ तो आपको साल भर मिलेगा। घर बनाने का सपना पूरा हो सकता है। आपकी राशि के स्वामी शनि वर्ष के शुरु में आपकी राशि से 11वें स्थान पर बैठे हैं। यह लाभदायक है।

 

विज्ञापन

8 of 8
मीन राशि
मीन
यह साल भाग्योदय की ओर इशारा कर रहा है। राशि  के स्वामी बृहस्पति  आपकी राशि से भाग्य स्थान पर विराजमान है। भाग्य में गुरु के साथ बुध सफलता कायोग बना रहे हैं। बच्चों के सुझाव तक नजरंदाज न करे। इस राशि में मंगल के विराजमान होने से मांगलिक कार्य का भी संकेत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें