फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lohri 2019: दूर करें कंफ्यूजन, यह है लोहड़ी पूजन की सही तारीख और शुभ मुहूर्त...

Sun, 13 Jan 2019 12:25 PM IST
अलका त्यागी करन दयाल, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
lohri festival
मकर संक्रांति से एक दिन पहले देश भर में लोहड़ी का त्योहार मनाया जाता है। इस साल मकर संक्रांति का त्योहार 14 नहीं  बल्कि 15 जनवरी को मनाया जाएगा। ऐसे में लोगों को कंफ्यूजन है कि लोहड़ी 13 को मनाई जाएगी या 14 को। तो यहां दूर कीजिए अपना कंफ्यूजन और जारिए पूजा का शुभ समय...
विज्ञापन

2 of 5
पंडित गौरव आर्य
ज्योतिषाचार्य पंडित गौरव आर्य के अनुसार, पंचांग की गणना से यह मालूम होता है कि 14 जनवरी की शाम 7 बजकर 50 मिनट पर सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे इसलिए 13 जनवरी को ही लोहड़ी मनाई जाएगी। लोहड़ी पूजन का शुभ मुहूर्त शाम में 5 बजकर 41 मिनट से 7 बजकर 4 मिनट तक होगा।
विज्ञापन

3 of 5
lohri
लोहड़ी मुख्य रूप से पंजाबियों का त्योहार माना जाता है। इसकी तैयारी लोहड़ी से कुछ दिन पहले ही शुरू हो जाती है। लोहड़ी में मूंगफली, गुड़, तिल और गजक का विशेष महत्व माना जाता है। लोहड़ी का त्योहार नवविवाहितों के लिए खास होता है। नव विवाहित जोड़ा इस दिन अग्नि में आहुति देते हुए उसके चारों ओर घूमता है और अपनी सुखी वैवाहिक जीवन की प्रार्थना करता है। 

4 of 5
lohri
लोहड़ी के दिन अग्नि में तिल, गजक, मूंगफली, गुड़, रेवड़ी, खील, मक्का और गन्ना चढ़ाया जाता है। ऐसा करने के पीछे की मान्यता ये है कि अग्नि में आहुति देने से ये सब भगवान तक पहुंचता है और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही आहुति देने से घर में धन की कमी नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
lohri
इस दिन  दुल्ला भट्टी वाला को याद किया जाता है। मान्यता के अनुसार, मुगल काल में अकबर के दौरान दुल्ला भट्टी पंजाब में रहा करता था। कहा जाता है कि दुल्ला भट्टी ने पंजाब की लड़कियों की रक्षा की थी। इसलिए इस दिन बेटियों की सुरक्षा की कामना भी की जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें