फूलों से सजा केदारनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय का कहना है कि इस वर्ष केदारनाथ यात्रा ने नया आयाम स्थापित किया है। वहीं, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि मानसून के बाद यात्रा के फिर से रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है। चारधामों में तीर्थयात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पहली बार स्वास्थ्य विभाग ने यात्रा मार्गों पर नौ स्थानों पर हेल्थ स्क्रीनिंग शुरू की।