kashipur firing case
- फोटो : एएनआई
ज्येष्ठ उपप्रमुख के पिता छिन्दर सिंह यूपी पुलिस के सिपाही की ओर इशारा करते हुए यह कहते सुनाई पड़ रहे है कि इसने मेरी बेटी को गोली मारी है, अगर मेरी बेटी को कुछ हो गया तो हम इन्हें नहीं छोड़ेंगे। घायल सिपाही बार-बार हाथ जोड़कर अपनी जान की भीख मांगते नजर आ रहे हैं। कुंडा एसओ दिनेश फर्त्याल के पूछने पर परिजनों ने बताया कि फायरिंग करने के बाद एक पुलिसकर्मी कार लेकर भाग रहा था। उसे करनपुर में नशा मुक्ति केंद्र के पास पकड़ा है।