फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanwar Yatra: बारिश में भी चरम पर उत्साह, अब तक 89 लाख भक्तों ने भरा जल, हरकी पैड़ी पर पैर रखने की जगह नहीं

Sun, 09 Jul 2023 10:37 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 5
हरकी पैड़ी पर कांवड़ियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
बारिश में भी भोले के भक्तों का उत्साह चरम पर है। कांवड़ मेले के छठे दिन हरिद्वार पहुंचे 32 लाख 40 हजार कांवड़िये हर की पैड़ी से गंगाजल भरकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। कांवड़ मेला अपने चरम पर पहुंच गया है। भारी बारिश के बीच भी हर-हर महादेव, बोल बम, के उद्घोष के साथ लगातार कांवड़िये गंगाजल भरकर अपने गंतव्य की तरफ आगे बढ़ रहे हैं।

अनोखी कांवड़: 95 साल की दादी को कंधों पर बैठाकर कांवड़ लेकर चला पोता, जल भरने मथुरा से पैदल पहुंचा हरिद्वार

पंचक के बीच लाखों कांवड़िये रोजाना गंगाजल भरकर ले जा रहे हैं। पहले दिन एक लाख 10 हजार, दूसरे दिन 8 लाख 50 लाख, तीसरे 10 लाख 50 हजार, चौथे दिन 15 लाख 20 हजार पांचवे दिन 22 लाख 25 हजार कांवड़ियों ने गंगाजल जल भरा था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
हरकी पैड़ी पर कांवड़ियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि कांवड़ मेले के छठे दिन रविवार शाम छह बजे तक 32 लाख 40 हजार शिवभक्तों ने गंगाजल भरा है। अब तक 89 लाख 95 हजार कांवड़िये गंगाजल भरकर रवाना हो चुके हैं। गंगा में डूब रहे तीन कांवड़ियों को जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने बचाया।
विज्ञापन

3 of 5
हरकी पैड़ी पर कांवड़ियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
कांवड़ मेला चरम पर पहुंचने के साथ ही कांवड़ियों की भीड़ तेजी से बढ़ते ही नहर पटरी पर शिवभक्तों की संख्या घट गई है। हाईवे पर कांवड़ियों का रेला पहुंचने लगा है। डाक कांवड़ियों के वाहनों के साथ ही भारी संख्या में पैदल भी शिवभक्त गंगाजल लेकर हाईवे से होकर गुजर रहे हैं।

4 of 5
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने हाईवे पर वनवे व्यवस्था कर कांवड़ियों के लिए एक साइड आरक्षित कर दी है लेकिन भीड़ को देखते हुए बीच-बीच में इस व्यवस्था में बदलाव भी किया जा रहा है। कांवड़ मेले में रोजाना लाखों कांवड़िये हरिद्वार पहुंच रहे हैं। शनिवार की देर रात पुलिस ने हाईवे पर वनवे व्यवस्था करते हुए दिल्ली जाने वाले मार्ग पर एक साइड कांवड़ियों के लिए आरक्षित कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हरिद्वार में कांवड़िये - फोटो : अमर उजाला
फिर रविवार सुबह भीड़ बढ़ने के कारण जाम लगा तो फिर व्यवस्था बदल दी गई। शनिवार को दिन में भी इसी तरह वनवे हुआ और फिर बदलाव कर दिया गया। अब संभवत: सोमवार से लगातार एक साइड कांवड़ियों के लिए आरक्षित की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें