फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल: गंगाजल के साथ दरगाह में भी मत्था टेक रहे भोले के भक्त, पेश की चादर और फूल

Mon, 25 Jul 2022 10:09 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पिरान कलियर(रुड़की)
विज्ञापन
1 of 5
दरगाह में शिवभक्त - फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार से गंगा जल लेकर लौट रहे शिवभक्त विश्व प्रसिद्ध दरगाह साबिर पाक में भी मत्था टेककर और फूल पेश कर गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश कर रहे हैं।  कांवड़ यात्रा को शुरू हुए करीब 11 दिन हो गए हैं। मंगलवार को महाशिवरात्रि है। ऐसे में बड़ी संख्या में कांवड़िए गंगा जल लेकर कलियर से गुजर रहे हैं।

इनमें से कई कांवड़ियों में भोलेनाथ के साथ-साथ हजरत मखदूम अलाउद्दीन अली अहमद साबिर पाक के प्रति भी आस्था है। गंगा जल लेकर जा रहे कांवड़िए दरगाह साबिर पाक में भी मत्था टेक कर चादर, प्रसाद और फूल पेश कर रहे हैं।

हरिद्वार में शिव भक्तों का सैलाब: बह रही केसरिया बयार, कांवड़ियों की संख्या तीन करोड़ के पार, देखें तस्वीरें

राहुल, अंकुश और रजनीश, रिंकू, बबलू, जितेंद्र सिंह आदि ने बताया कि वह शिवभक्त हैं और वह कलियर दरगाह साबिर पाक में पहली बार आए हैं। उन्हें एक मुस्लिम दोस्त ने बताया था कि रास्ते में कलियर दरगाह साबिर पाक है। हरिद्वार से लौटते समय जियारत करके जरूर आना। वह घर से इरादा करके आए थे कि इस बार साबिर पाक की जियारत करेंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
दरगाह में शिवभक्त - फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार से अपने गंतव्य की ओर जाने वाले शिवभक्तों की भीड़ के आगे बाईपास और दोनों तरफ बने सर्विस मार्ग भी छोटे पड़ गए। बाईपास से लेकर सर्विस मार्ग शिवमय हो गया। वहीं कई स्थानों पर रुक-रुककर जाम लगता रहा। ऐसे में पुलिस व फोर्स के जवान मोर्चा संभाले रहे और वाहनों को आगे बढ़ाते रहे। 
विज्ञापन

3 of 5
हरिद्वार हाईवे पर कांवड़ यात्री - फोटो : अमर उजाला
महाशिवरात्रि से एक दिन पहले सोमवार को कोर कॉलेज से लेकर मंगलौर तक आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। बाईपास पूरी तरह से भगवामय नजर आया। शिवभक्त बड़े वाहनों, बाइकों और पैदल तेजी से अपने गंतव्य की ओर बढ़ते जा रहे हैं।

4 of 5
हरिद्वार हाईवे पर कांवड़ यात्री - फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार से आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा की बाईपास पर कोर कॉलेज, नगला इमरती, मंगलौर और सालियर के पास रुक-रुक कर जाम लगता रहा। बाईपास पर सोमवार को भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस फोर्स चप्पे-चप्पे पर तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हरिद्वार हाईवे पर कांवड़ यात्री - फोटो : अमर उजाला
खासकर नगला इमरती बाईपास और कोर कॉलेज पर पुलिस की पैनी नजर रही। इन दोनों स्थानों पर कई बार जाम के हालात बने। ऐसे में इन प्वाइंटों पर फोर्स की संख्या दोपहर बाद बढ़ा दी गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें