आज शनिवार से शुरू हो रहे आईपीएल-2020 में उत्तराखंड के श्रीनगर की तान्या पुरोहित भी दिखेंगी। तान्या स्टार स्पोर्ट्स के लिए टीवी पर आईपीएल क्रिकेट मैचों में एंकरिंग करती नजर आएंगी।
विज्ञापन
2 of 7
तान्या
- फोटो : File Photo
इससे पहले वह सीपीएल ( कैरिबियन प्रीमियर लीग) में भी एंकरिंग कर चुकी हैं। मॉडलिंग, फिल्मों व कई कार्यक्रमों में एंकरिंग के बाद खेल जगत में तान्या का नाम आने पर स्थानीय निवासी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
3 of 7
तान्या
- फोटो : File Photo
स्टार स्पोर्ट्स ने उन्हें लंबी चयन प्रक्रिया के बाद फीमेल एंकरिंग टीम में शामिल किया है। हालांकि तान्या का चयन विगत फरवरी माह में हो गया था, लेकिन कोरोना संक्रमण की वजह से आईपीएल टल गए।
4 of 7
तान्या
- फोटो : File Photo
तान्या के पिता डीआर पुरोहित गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर में अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर, विभागाध्यक्ष से सेवानिवृत्त होकर उच्च अध्ययन संस्थान शिमला में फेलोशिप में हैं।
विज्ञापन
5 of 7
आईपीएल 2020
- फोटो : सोशल मीडिया
मूल रूप से उत्तराखंड निवासी अभिनेत्री तान्या की पहली फिल्म एनएच-10 है। अभिनेत्री तान्या के पापा थिएटर करते हैं। तान्या पुरोहित पत्रकार दीपक डोभाल की पत्नी हैं।
विज्ञापन
6 of 7
तान्या
वह जब तीसरी कक्षा में पढ़ रही थी तो पापा के साथ थिएटर जाना शुरू कर दिया था। फिर पापा को थिएटर करता देख उनकी भी इच्छा हुई। वह पिछले 15 वर्षों से लगातार थिएटर कर रही है।