ये रहेगा प्रभाव
- सिंह राशि : सिंह राशि के जातकों की राशि पर ही होलिका दहन हो रहा है। जितने भी रोग, व्याधि, परेशानी हैं, सबका अंत होगा। वाणी (जुबान) पर संयम रखें।
- कन्या राशि : परिवार में मांगलिक कार्यों का संजोग बनेगा। मानसिक रूप से मजबूत रहें। आर्थिक प्रगति की संभावना है।
- तुला राशि : तुला राशि पर आंशिक प्रभाव रहेगा। आलस त्यागना होगा। कड़ी मेहनत करनी होगी। तभी लाभ की प्राप्ति होगी। धार्मिक गतिविधियों में हिस्सा लें।
- वृश्चिक राशि : इस राशि पर गजकेसरी योग बन रहा है। धन प्राप्ति होगी। मानसिक शांति व कार्य सिद्ध होंगे। परिवार से प्रेम मिलेगा।