फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली 2019: होलिका दहन की अग्नि में अर्पित करें ये छह चीजें, दूर होंगी कई समस्याएं

Wed, 20 Mar 2019 01:10 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
होली का त्योहार इस बार 20 और 21 मार्च को मनाया जाएगा। बुधवार यानी आज होलिका दहन और गुरुवार 21 मार्च को रंगों की होली खेली जाएगी। ज्योतिषाचार्य मां त्रिशला ने बताया कि होलिका दहन में कुछ विशेष वस्तुएं डलती हैं जो आपके जीवन की समस्याओं को दूर कर सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 6
ज्योतिष मां त्रिशला
मां त्रिशला ने बताया कि होलिका अग्नि में काली हल्दी डालने से बुरी नजर दूर होती है। वहीं गोमती चक्र अर्पित करने से अदृश्य बाधाएं दूर होती हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 6
कौड़ियां अर्पित करने से जीवन में चल रही धन संबंधी बाधाओं का दूर किया जा सकता है। इसी तरह से अग्नि में नींबू अर्पित करने से नजर और हाय दूर होती है।

4 of 6
अग्नि में गुंजा डालने से शत्रुओं से रक्षा होती है। वहीं एक, दो, पांच और दस रुपए के सिक्के रोग और घर में व्याप्त कलेश को दूर करते हैं। सिक्कों को पांच, 11 या 21 के क्रम में चढ़ाएं। (जैसे पांच रुपए के पांच सिक्के, 11 सिक्के या 21 सिक्के। )
 
विज्ञापन

5 of 6
ज्योतिष मां त्रिशला - फोटो : amarujala
मां त्रिशला ने बताया कि ये छह चीजें होलिका दहन के दिन अपना विशेष महत्व रखती हैं। इन्हें एक साथ भी होलिका अग्नि में डाल सकते हैं और अलग-अलग भी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आज होलिका दहन के दिन सुबह 10.48 बजे से रात 8.55 बजे तक भद्रा रहेगी। ऐसे में शास्त्रानुसार रात नौ बजे के बाद होलिका दहन किया जाना शुभ और मंगलकारी होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें