फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2019: हाथ पीले नहीं हो रहे या सूनी है गोद तो ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इन रंगों से खेलें होली

Mon, 18 Mar 2019 01:17 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : PTI
यदि किसी युवक-युवती की शादी में अड़चन आ रही है तो ऐसे युवक-युवतियों को पीले रंग के साथ होली खेलनी चाहिए। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो पीले रंग से होली खेलने से न सिर्फ बाधा दूर होती बल्कि परिवार में खुशहाली भी आती है।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : social media
जिनकी शादी के बाद पहली होली है ऐसे दंपती को लाल रंग के साथ होली खेलनी चाहिए। 
 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
ज्योतिषविद् डॉ. प्रतीक मिश्रपुरी ने बताया कि यदि दांपत्य जीवन ठीक नहीं चल रहा है तो ऐसे दंपती को गुलाब के इत्र में लाल रंग मिलाकर होली खेलनी चाहिए।

4 of 5
लड्डू होली - फोटो : self
पत्नी यदि लालरंग का वस्त्र पहनकर होली खेलें तो प्रभाव और अधिक रहेगा। ऐसे दंपतियों को होली के दिन साथ बैठकर भोजन करना चाहिए। इससे दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
होली
नि:संतान दंपतियों को पीले रंग के साथ होली खेलनी चाहिए। यदि किसी व्यक्ति या परिवार को बीमारियां परेशान कर रहीं हैं तो वह गिलोय के रस में नीले रंग को मिलाकर होली खेलें। धन, समृद्धि के लिए चंदन में अबीर मिलाकर होली खेलने से लाभ होगा। 

(बता दें कि अमर उजाला अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देता। मानवीय दिलचस्पी की वजह से यह खबर प्रस्तुत की गई।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें