हेमकुंड साहिब
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, तैयारियों की बात करें तो हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने में अभी 17 दिन का समय शेष है और यात्रा की तैयारियां अभी नाकाफी हैं। पुलना से घांघरिया तक पानी, संचार और बिजली व्यवस्था सुचारु नहीं हो पाई है। गोविंदघाट में अलकनंदा पर निर्माणाधीन बैली ब्रिज के निर्माण में हो रही देरी से भी यात्रा तैयारियां प्रभावित हो रही हैं।