हरिद्वार में फैक्टरी में डकैती के बाद बात करते कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
आरोपियों तक पहुंचे पुलिस के हाथ
पुलिस और एसओजी की कई टीमें आरोपियों की धरपकड़ में जुटी हुई हैं। सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में टीमें दबिश दे रही हैं। सूत्रों के अनुसार तीन आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। जिस कबाड़ी के यहां सामान बेचा गया उसे भी पुलिस ने पकड़ लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में टीमें जुटी हैं। सोमवार को पुलिस पूरे मामले का खुलासा कर सकती है।