फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान जयंती 2019: शुभ मुहूर्त में इस विधि से करें बजरंगबली की पूजा, सारे संकट हो जाएंगे दूर

Fri, 19 Apr 2019 04:36 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
सिद्धबली हनुमान - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
शुक्रवार 19 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर पवनपुत्र हनुमान की पूजा अभिजित मुहूर्त में करना लाभकारी होगा। 19 अप्रैल को 4 बजकर 41 मिनट पर पूर्णिमा तिथि समाप्त हो जाएगी। ऐसे में इस समय से पहले अभिजित मुहूर्त रहेगा। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
हनुमान जयंती - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिषाचार्य संदीप कोटनाला ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव के दिन उत्तर-पूर्व दिशा में चौकी पर लाल कपड़ा रखने के साथ हनुमान के साथ भगवान राम के चित्र की स्थापना करें। 
विज्ञापन

3 of 5
हनुमान जयंती - फोटो : अमर उजाला
साथ ही उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य की समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए लाल रंग के वस्त्र धारण करें। आर्थिक लाभ और कर्ज मुक्ति के लिए हनुमान जी के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाने के साथ हनुमान जी को गुड़ का भोग लगाएं। 

4 of 5
हनुमान जयंती - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
इस दिन मंगल दोष से मुक्ति पाने के लिए हनुमान जी का सम्पूर्ण श्रृंगार करवाएं। साथ ही हनुमान जी को रेशम का एक लाल धागा भी अर्पित करें। इससे आपको मंगल दोष से पूरी तरह मुक्ति मिल जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हनुमान जयंती - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
धूप दीप जलाकर फल व व्यंजन, तुलसी पत्र, पान के पत्ते में सुपारी लौंग इलायची रखकर हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, हनुमान कवच एवं सुंदर कांड का पाठ करने से सभी प्रकार की बाधाओं से छुटकारा मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें