फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: अब नंदानगर पर संकट...जमीन पर दरारें देख फिर सहमे लोग, आशियानें छोड़ने पड़े अपने तो छलकने लगा दर्द

Mon, 01 Sep 2025 02:38 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली)

सार

चमोली जिले के नंदानगर में जमीन की बढ़ती दरारों ने चिंता बढ़ा दी है।  यहां 30 दुकान और 19 भवन खाली कराए गए हैं। लोगों को राहत शिविर में भेजा गया है।

विज्ञापन
1 of 5
नंदानगर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

चमोली में एक बार फिर बड़ा संकट छाया है। नंदानगर के बैंड बाजार के ऊपर जमीन की दरारें बढ़ती जा रही है। रविवार को तीन और भवन ध्वस्त हो गए हैं। यहां रह रहे परिवारों को प्रशासन की ओर से पहले ही सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया था। पांच अन्य भवन कभी भी जमींदोज हो सकते हैं। इन भवनों के पीछे भारी मात्रा में मलबा एकत्रित हो गया है।

प्रशासन की ओर से बाजार की 30 दुकान और 19 भवनों को खाली करवा दिया गया है। प्रभावित परिवारों की संख्या बढ़ने से मारिया आश्रम के सात कमरों को भी राहत शिविर बनाया गया है। यहां एक परिवार को शिफ्ट किया गया है।नंदानगर के मुख्य बैंड बाजार के करीब पांच मीटर ऊपर से भूधंसाव हो रहा है। जिससे कई भवन इसकी जद में आ गए हैं।

रविवार को गोविंद सिंह, पार्वती देवी और पुष्पा देवी के आवासीय भवन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। प्रशासन की ओर से इन परिवारों को पहले ही राहत शिविर में शिफ्ट कर दिया था। नायब तहसीलदार राकेश देवली ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में भूधंसाव बढ़ता जा रहा है। अभी तक चार आवासीय मकान जमींदोज हो गए हैं, जबकि पांच मकानों के पीछे से मलबा आ गया है। दुकानों को भी खतरे की आशंका के चलते खाली करवा दिया गया है।

विज्ञापन

2 of 5
नंदानगर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

जिलाधिकारी संदीप तिवारी के निर्देश पर तहसील प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र की गोशालाओं से मवेशियों को भी शिफ्ट कर दिया है। व्यापार संघ अध्यक्ष नंदन सिंह ने बताया कि बैंड बाजार में 30 दुकानों को खाली करवा दिया गया है। जबकि 40 मवेशियों को प्रशासन की ओर से चिन्हित गौशालाओं में रखा गया है। यहां उन्हें चारे की व्यवस्था भी की गई है।

विज्ञापन

3 of 5
नंदानगर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

प्रभावित क्षेत्र में रविवार को लोग दिनभर अपने घरों से सामान शिफ्ट करने में लगे रहे। पुलिस कर्मियों ने भी आपदा प्रभावितों के साथ उनके घरों का सामान सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया। पुलिस ने सामान शिफ्ट कर रहे लोगों को बिस्किट और पानी की बोतलें वितरित कीं।

4 of 5
नंदानगर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पुलिस की ओर से वाहन में लाउडस्पीकर लगाकर लोगों को बारिश होने पर सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की अपील की जा रही है।

ये भी पढ़ें...Uttarkashi: यमुनोत्री हाईवे पर छह नए स्थानों पर बने भूस्खलन और भू-धंसाव जोन, खतरा बढ़ा, यात्रा संचालन पर संशय

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नंदानगर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बैंंड बाजार के पलपाणी तोक में हो रहे भूधंसाव के साथ ही जमीन से बड़ी मात्रा में मटमैला पानी का रिसाव भी हो रहा है। कई लोगों के मकानों से पानी निकल रहा है। व्यापार संघ अध्यक्ष नंदन सिंह ने बताया कि नरेंद्र सिंह, गोविंद सिंह, भवान सिंह के मकानों के नीचे से पानी का रिसाव हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें