फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मी अंदाज में बदमाशों ने की फायरिंग, पेट्रोल पंप मालिक से ऐसे लूटे 12 लाख, तस्वीरें...

Tue, 25 Jun 2019 08:47 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
देहरादून के प्रेमनगर में रात करीब साढ़े नौ बजे दो स्कूटर सवार बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में फायरिंग की और फिर पेट्रोल पंप मालिक से करीब 12 लाख रुपए लूट लिए। बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में व्यापारी की कार के आगे बाइक लगाई और बैग छीनने लगे। 
विज्ञापन

2 of 6
देहरादून में लूट - फोटो : अमर उजाला
विरोध किया तो गोली मारकर बैग छीन लिया। घायल व्यापारी को सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उनके कंधे में गोली फांसी है। इधर पुलिस ने घटना के बाद शहर की नाकेबंदी कर ताबड़तोड़ चेकिंग शुरू कर दी है। देर रात तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया था। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
पेट्रोल पम्प कारोबारी गगन भाटिया सेंट्रो कर से अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी बीच करीब साढ़े 9 बजे स्कूटर सवार दो बदमाश उनकी कार के आगे आ खड़े हुए। इससे पहले की गगन कुछ समझ पाते एक बदमाश कार की खिड़की के पास आ गया और बैग निकालने लगा। 

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
गगन ने बैग पकड़ लिया और बदमाश को धक्का देकर कार में बैठने लगे। इसी बीच दूसरा बदमाश आया और गगन के कंधे पर गोली मार दी। गगन लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए और बदमाश बैग लेकर वहां से भाग गए। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गयी और कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोग तब तक गगन को लेकर सिनर्जी अस्पताल पहुंच गए। बताया जा रहा है कि गगन के कंधे में गोली फंसी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि प्रेमनगर, अशारोड़ी, हरिद्वार बायपास आदि एंट्री एग्जिट पॉइंट पर सघन चेकिंग शुरू कर दी गयी है। आसपास के सीसीटीवी भी चेक किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि गगन के बैग में 12 लाख रुपये बताए जा रहे हैं, लेकिन कुछ लोग 9 लाख रुपये होने की बात भी कह रहे हैं। सभी मामलों का ध्यान रखते हुए जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें