जंगली जानवरों का आबादी क्षेत्र में आने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। एक हाथी फिर से दिन-दहाड़े सड़क पर आ धमका। शनिवार को फिर से लालढांग-गैंडीखाता मार्ग पर दोपहर बारह बजे हाथी आ गया। हाथी के दिन में ही मार्ग पर आने से वन विभाग और राहगीरों के हड़कंप मच गया। इससे मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई।
हाथी लगभग एक घंटा सड़क पर ही खड़ा रहा। वह कभी कुछ दूर चलता तो कभी किनारे पर रुक जाता था। करीब एक किलोमीटर हाथी यूं ही सड़क पर चलता रहा। सूचना पर कटेबड़ वन चौकी से वन दरोगा रविंद्र गुसाई व शूर सिंह रावत मौके पर पहुंचे और हाथी को जंगल की तरफ खदेड़ा।