आईएसबीटी पर बुजुर्ग महिला के साथ चाय पीते सीएम
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान सीएम धामी ने बेंच पर बैठी कन्नौज निवासी 102 वर्षीय बुजुर्ग यात्री रामप्यारी के साथ बैठकर उनका हाल जाना। साथ ही उनके साथ चाय की चुस्की भी ली। सीएम ने उनकी लंबी उम्र का राज भी जाना। सीएम ने रामप्यारी के साथ दस मिनट तक बात की। मुख्यमंत्री ने बुजुर्ग महिला के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। वहीं, सीएम को सामने देख गदगद हुई रामप्यारी ने उनके सिर पर हाथ रख दीर्घायु की कामना की। साथ ही उन्हें लंबे समय तक राज्य का मुख्यमंत्री बने रहने का भी आशीर्वाद दिया। मां के साथ बेंच पर बैठे सीएम की तस्वीरें भी बेटे ने कैमरे में कैद कीं। कहा कि वह इसे ताउम्र सुरक्षित रखेंगे।