देहरादून में युवक की हत्या के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
जिस जगह बोरा पड़ा था, वहां दीवार पर चार जगह खून लगा था। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्या से पहले आरोपी और अरशद के बीच संघर्ष भी हुआ था। उसके सिर पर भारी वस्तु से वार किया गया था। हालांकि, पुलिस को वहां से कोई वस्तु बरामद नहीं हुई है। फोरेंसिक टीम ने फिंगर प्रिंट्स और अन्य सामग्री को अपने कब्जे में ले लिया है।