प्रेमनगर में महिला की हत्या के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खून में सने कपड़ों को छुपा दिया घर में
पंकज पैसे ब्याज पर लेने गया था, लेकिन शायद उसने पहले ही यह बात ठान ली थी कि वह इस कदम को भी उठा सकता है। ऐसे में वह घर के अंदर भी बड़े शातिराना ढंग से दाखिल हुआ। दरवाजे पर उंगलियों के निशान न आएं इसके लिए उसने मुठ्ठी बंद कर दरवाजा खोला था। हत्या के बाद जब कपड़े खून में सन गए तो उसने इन कपड़ों को भी बदल लिया। खून से सने कपड़ों को उसने अपने घर की सीढ़ियों के नीचे छुपा दिया।