murder in haridwar
गोलियां लगने से खून से लथपथ जयपाल को परिजन जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन ने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर एसएसपी कृष्ण कुमार वीके, एसपी सिटी ममता वोहरा, कोतवाली प्रभारी पीसी मठपाल, एसएसआई दिलमोहन सिंह बिष्ट पहुंचे। उधर, रानीपुर पुलिस ने टिबड़ी पहुंचकर कुछ दूरी पर झाड़ियों में छिपे हत्यारोपी विशाल को हिरासत में लेते हुए रिवाल्वर बरामद कर ली।