देहरादून में दिन-दहाड़े महिला की हत्या की खबर से सनसनी फैल गई। अपनी पत्नी की एक बात से परेशान होकर पति ने उसे बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
murder
मामला दून के लक्खीबाग क्षेत्र का है। 42 वर्षीय महिला प्रेम लता के पति ने उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की छानबीन में लग गई।
विज्ञापन
3 of 5
murder
एसएसआई कोतवाली अशोक राठौड़ ने बताया कि, मृतक महिला किट्टी का काम करती थी। शनिवार दोपहर को वह घर पर ही थी जब उसकी हत्या हुई। घर में उसका बेटा भी था। लेकिन वह बोल सुन नहीं सकता है।
4 of 5
murder
हत्या के कुछ घंटों में ही पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक, उसके पति जयप्रकाश ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारा था। बेटे ने अपनी मां को खून से लथपथ देखते ही पड़ोसियों को इसकी सूचना दी।
इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना देकर बुलाया। पूछताछ में आरोपी पति ने जुर्म कबूल किया है। बताया जा रहा है कि वह पिछले दस सालों से अपनी पत्नी से परेशान था। वह अपनी सारी जमा पूंजी किट्टी में लगाती थी। अब भी उसने सारे पैसे किट्टी में गंवा दिए थे।