फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड से गिरफ्तार ISI एजेंट की पत्नी आई सामने, राष्ट्रपति और पीएम से की उच्चस्तरीय जांच की मांग

Fri, 25 May 2018 09:16 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, डीडीहाट (पिथौरागढ़)
विज्ञापन
1 of 5
isi
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में डीडीहाट से दबोचे गए रमेश सिंह कन्याल की पत्नी जानकी कन्याल अब सामने आई है।
विज्ञापन

2 of 5
isi suspected agent wife
उन्होंने इस पूरे प्रकरण के बाद अपने पति को बेगुनाह बताया है। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनका पति कभी भी देश के लिए गद्दारी नहीं कर सकता। भारत का विरोध उसके खून में नहीं है। उन्होंने पूरे मामले की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच करने की राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री से मांग की है। 
विज्ञापन

3 of 5
isi suspected agent wife
जानकी ने कहा कि रमेश कन्याल पाकिस्तान में 29 महीने नौकरी करने के दौरान जब भी घर आते थे, तब पाकिस्तान में घुटन महसूस होने की बात कहते थे। कहा करते थे कि भारत जैसा कोई देश नहीं है। बकौल जानकी, उनके पति पाकिस्तान में कभी भी अकेले नहीं निकलते थे। वैसे भी उच्चायोग में कड़ी सुरक्षा रहती है।

4 of 5
ISI agent
आरोपी के गांव गराली के लोगों ने भी आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) के आरोपों की अन्य एजेंसी से जांच की मांग की है। बता दें कि आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में बुधवार को उत्तर प्रदेश की एटीएस की टीम ने डीडीहाट से रमेश सिंह कन्याल को दबोचा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
terorist - फोटो : amarujala
आरोपी को पिथौरागढ़ के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ ले जाया गया है। रमेश की पत्नी का कहना है कि सरकार मेरे पति के लिए निष्पक्ष जांच करे इससे देश में बेकसूर और बेगुनाह लोगों का विश्वास देश पर बना रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें