फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्शा ने उगला अपनी मां के कातिलों का राज, सामने आई जानकारियों से हैरानी में पड़ गई पुलिस

Mon, 03 Sep 2018 05:06 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
1 of 5
arsha
हल्द्वानी में हुए खौफनाक पूनम पांडे हत्याकांड की गुत्थी अब धीरे-धीरे सुलझ रही है। पूनम की बेटी अर्शा ने घटना को लेकर पुलिस को बयान में कातिलों के बारे में कुछ जानकारियां दी है। वहीं पूछताछ में जो बातें सामने आई हैं उससे पुलिस भी हैरानी में पड़ गई है।
 
विज्ञापन

2 of 5
loot
अर्शा ने अपने बयान में बताया है कि, घटना वाले दिन अर्शा ने ही अपने दोस्तों के लिए दरवाजा खोला था। उसने तीन नामों का भी खुलासा किया है, हालांकि उसका कहना है कि वारदात के मास्टर माइंड मौके पर नहीं थे। इससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या कराने वाले एक से अधिक हैं। पुलिस ने अस्पताल में भर्ती अर्शा के बयान लिए तो उसने इशारों और कुछ लिखकर घटना में शामिल लोगों के बारे में जानकारी दी है। घटनाक्रम और हत्यारों को लेकर भी और भी राज खुल चुके हैं। आईजी कानून व्यवस्था का दावा है कि पुलिस एक-दो दिन में घटना का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
MURDER
आईजी लॉ एंड ऑर्डर दीपम सेठ ने शनिवार को बहुद्देशीय भवन में पत्रकारों को इशारों-इशारों में साफ कर दिया कि पूनम की हत्या में घर के लोगों का हाथ नहीं है। बरेली, मुरादाबाद और रामपुर भेजी गई पुलिस टीम से भी काफी इनपुट मिले हैं। अर्शा से रविवार तक कुछ और अहम जानकारियां मिल सकती हैं। आईजी के अनुसार अर्शा की हालत में लगातार सुधार पुलिस के लिए अच्छे संकेत हैं। पुलिस ने इस घटना की तह तक जाने के लिए जेल के अपराधियों से भी पूछताछ की है। सीसीटीवी और सर्विलांस का सहयोग लिया जा रहा है। अर्शा के बयान के बयान के आधार पर हत्या की उलझी गुत्थी सुलझती नजर आ रही है। पुलिस पहले कई बिंदुओं को केंद्र में रखकर जांच कर रही थी लेकिन अब एक लाइन मिल गई है।

4 of 5
MURDER
हत्यारों का सुराग लगाने के लिए जिन युवक-युवतियों से पुलिस ने अब तक पूछताछ की है, उनमें से अधिकतर ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। कच्ची उम्र में आधुनिकता की चकाचौंध से चुंधियाए दिग्भ्रमित किशोर-किशोरियां शौक या मजबूरी में उस गर्त में जा रहे हैं, जहां चारों ओर अंधेरा है। तड़क-भड़क पूरा करने के फेर में वह गलत हाथों में खेलने लगते हैं। हुक्का बार, बियर बार और कुछ चुने हुए स्थल उनकी बैठकी के अड्डे बन रहे हैं। स्मैक-चरस के धंधेबाज और रुपयों-पैसों के बल पर अय्याशी करने वाले उनकी जरूरतों को पूरा करने के नाम पर उनका भविष्य चौपट करने में लगे हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलिस पिछले तीन दिनों में इस मामले में क्लू की तलाश में दर्जनों युवक-युवतियों से पूछताछ की है। अधिकतर युवक और युवतियों ने बताया कि वे हुक्का बार में जाते हैं। कुछ लोगों ने बियर बार में जाने की बात स्वीकारी है। कुछ युवतियों ने बताया कि महंगे शौक पूरा करने के लिए दोस्तों का सहयोग लेती हैं। दोस्ती के चक्कर में कई युवतियां नशे की गिरफ्त में आ गई हैं। इनमें डिग्री कालेज से लेकर इंटर कालेज के युवक और युवती शामिल हैं। नशे की गिरफ्त में लेने और हवस जगाने के बाद अवसर की तलाश में बैठे गिद्ध युवक-युवतियों को अवैध संबंधों के दलदल में घसीट लेते हैं। इन संबंधों का समाज में कोई स्थान नहीं, कोई मान्यता नहीं। इनमें फंसने और निकलने दोनों ही में कहीं न कहीं अपराध जन्म ले लेते हैं। अपराधों पर लगाम लगाने की पुलिस की कोशिश तभी रंग ला सकती है जब शौक, सेक्स, नशा और अपराध के इस तिलिस्म को तोड़ दिया जाए। खुद पुलिस अधिकारी ऐसा मानते हैं, पर यह समाज के सहयोग से ही संभव होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें