मंगलवार को हल्द्वानी में लूट और हत्या की दर्दनाक वारदात सामने आई। घटना स्थल से ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जो अपराधियों की क्रूरता को दर्शा रही हैं।
विज्ञापन
2 of 5
loot
गोरा पड़ाव इलाके के हरिपुर पूर्णानंद गांव में अज्ञात लोगों ने एक घर में घुसकर महिला पूनम पांडे की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी। जबकि महिला की बेटी अर्शी को भी अधमरा कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल है। बेटी को इलाज के लिए हल्द्वानी के कृष्णा अस्पताल लाया गया है, जहां उसकी हालत नाज़ुक बनी हुई है। घर पर पालतू कुत्ता भी मरा हुआ मिला है।
विज्ञापन
3 of 5
loot
जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त मृतक महिला के पति लक्ष्मी दत्त अपनी मां को देखने के लिए निलकंठ अस्पताल गए थे। लक्ष्मी दत्त पेशे से ट्रांसपोर्टर हैं।
4 of 5
murder
सुबह महिला के पति के घर आने पर हत्या और डकैती की घटना का खुलासा हुआ। मौके पर पहुंचे आईजी और एसएसपी ने घटना का संज्ञान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है, हालांकि अब तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।