केदारनाथ में हिमखंड काटकर बनाया रास्ता
- फोटो : अमर उजाला
स्थिति यह है कि पैदल मार्ग पर टीएफटी चट्टी, हथनी गदेरा, कुबेर गदेरा, भैरव गदेरा और छानी कैंप हिमखंड जोन संवेदनशील हो गए हैं। टीएफटी चट्टी, हथनी गदेरा में स्थिति ठीक है लेकिन कुबेर गदेरा व भैरव गदेरा में अब भी 10 से 12 फीट तक बर्फ जमा है, जिसे काटकर डीडीएम के मजदूरों की ओर से छह फीट तक चौड़ा रास्ता बनाया गया है।