फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपाट बंद होते ही जयकारों से गूंजा बदरीनाथ धाम, सेना की बैंड की धुन पर जमकर थिरके श्रद्धालु, तस्वीरें...

Thu, 19 Nov 2020 04:34 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ (चमोली)
विज्ञापन
1 of 6
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
शीतकाल के लिए बदरीनाथ धाम के कपाट आज दोपहर 3:35 बजे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना के बाद बंद कर दिए गए। इस दौरान धाम बदरी विशाल के जयकारों से गूंज उठा। वहीं,  धाम में मौजूद करीब पांच हजार श्रद्धालु सेना की बैंड की धुन पर जमकर थिरके। आगे तस्वीरों में देखिए धाम की रौनक...
विज्ञापन

2 of 6
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि कपाट बंद होने की प्रक्रिया दोपहर डेढ़ बजे से शुरू हुई। गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ के बाद आज बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के साथ ही शीतकाल के लिए चारधाम यात्रा का समापन भी हो गया। 
विज्ञापन

3 of 6
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया के तहत लक्ष्मी मंदिर में कड़ाई भोग का आयोजन किया गया। इस भोग को लक्ष्मी माता को लगाया गया और प्रसाद स्वरूप श्रद्धालुओं को यह भोग बांटा गया।

4 of 6
बदरीनाथ धाम के कपाट हुए बंद - फोटो : अमर उजाला
कपाट बंद होने से पहले बदरीनाथ के रावल (मुख्य पुजारी) ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने माता लक्ष्मी की मूर्ति को बदरीनाथ गर्भगृह में रखी और उद्धव व कुबेर की मूर्तियों को बदरीश पंचायत (गर्भगृह) से बाहर लाकर उत्सव डोली में रखकर पांडुकेश्वर के लिए रवाना किया। बता दें कि इस सीजन में अभी तक धाम में एक लाख 38 हजार श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
कपाट बंद होने के मौके पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कोरोना काल के बीच चारधाम यात्रा के सफल संचालन पर देश-विदेश के श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को सुबह 9:30 बजे बदरीनाथ धाम से श्री उद्धव जी और कुबेर जी की डोली पांडुकेश्वर होते हुए नृसिंह मंदिर जोशीमठ में प्रस्थान करेगी। 21 नवंबर को डोली नृसिंह मंदिर जोशीमठ में विराजमान हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें