फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रग्रहण 2019: पूर्णिमा पर 2 घंटे 58 मिनट रहेगा ग्रहण, राशि के अनुसार ये उपाय करना होगा लाभकारी

Tue, 16 Jul 2019 11:42 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
16 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। इस दिन गुरु पूर्णिमा का भी योग बन रहा है। चंद्र ग्रहण 16 जुलाई की रात 1:32 बजे से आरंभ होगा। जिसका मोक्ष 17 जुलाई की सुबह 4:30 बजे होगा। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
यानि इस चंद्र ग्रहण की पूरी अवधि कुल 2 घंटे 58 मिनट की होगी। यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा, इसके अलावा एशिया, यूरोप, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अमेरिका के कई देशों में भी चंद्र ग्रहण दिखाई देगा।
विज्ञापन

3 of 6
चंद्रग्रहण के दिन राशि के अनुसार उपाय करना लाभकारी होगा। ज्योतिषाचार्य आचार्य डॉ. सुशांत राज ने बताया कि चंद्रग्रहण का दिन मेष राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। जबकि गाय को गुड़ व चना खिलाने से लाभ मिलेगा। 

4 of 6
वृषभ राशि वालों को शारीरिक कष्ट से बचने के लिए चावल दान करना लाभकारी होगा। मिथुन राशि वालों को मानसिक परेशानी से निपटने के लिए मूंग दाल का दान करना होगा। कर्क राशि वालों को जरूरतमंदों की मदद करना लाभकारी होगा। 
विज्ञापन

5 of 6
सिंह राशि वालों को तनाव से दूर रहने के लिए मरीजों की सहायता करनी होगी। साथ ही कन्या राशि वालों को किसी हानि से बचने के लिए कन्या को वस्त्र दान करने होंगे। तुला राशि वालों को आर्थिक लाभ के लिए घी का दान करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वृश्चिक राशि वालों के लिए फल दान करना लाभकारी होगा। धनु राशि वालों के लिए पाठन सामग्री दान करने से लाभ मिलेगा। मकर राशि वालों के लिए जरूरतमंदों की मदद करना लाभकारी होगा। कुंभ व मीन राशि वालों के लिए कन्याओं को दान करने से विशेष लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें