फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli Avalanche: दस मिनट हुई अरविंद से फोन पर बात, बोले- होली पर जाऊंगा घर...पर विधाता को कुछ और ही था मंजूर

Mon, 03 Mar 2025 10:52 AM IST
रेनू सकलानी प्रमोद सेमवाल, गोपेश्वर ( चमोली)

सार

हिमस्खलन में अकाल मौत का शिकार हुए डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर अरविंद होली पर घर जाने वाले थे। माणा गांव के प्रशासक पीतांबर मोल्फा से डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर अरविंद से अंतिम बार बात की थी।

विज्ञापन
1 of 5
Chamoli Avalanche - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हिमस्खलन में अकाल मौत का शिकार हुए हाईवे चौड़ीकरण कार्य में जुटी कंपनी के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर अरविंद ने 27 फरवरी की रात माणा गांव के ग्राम प्रधान/प्रशासक पीतांबर मोल्फा से करीब दस मिनट तक मोबाइल पर बात की। हमेशा की तरह वे हंसी मजाक करते रहे।

उस बातचीत को याद करते हुए पीतांबर बताते हैं कि अरविंद ने कहा कि प्रधान जी यहां बर्फ जम गई है। 10 मार्च को होली पर घर जा रहा हूं लेकिन विधाता को कुछ और ही मंजूर था। जब 28 फरवरी को उनको माणा में हिमस्खलन की सूचना मिली तो उन्होंने सबसे पहले अरविंद को ही फोन किया, लेकिन तब तक वह बर्फ में दब चुके थे।

 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
घायल श्रमिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पीतांबर मोल्फा ने बताया कि अरविंद बेहद हंसमुख और मिलनसार थे। अक्सर उनसे माणा क्षेत्र के बारे में जानकारी लेते रहते थे।
विज्ञापन

3 of 5
जवान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वे बताते हैं कि अरविंद गोकुल धाम, न्यू कॉलोनी, क्लेमेंटटाउन देहरादून निवासी थे।

4 of 5
घायलों को किया गया एयरलिफ्ट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
माणा से माणा पास हाईवे के चौड़ीकरण कार्य के कारण वह सुबह करीब नौ बजे सीमा क्षेत्र में जाते थे और शाम को बेस कैंप माणा पहुंच जाते थे।
 

ये भी पढ़ें...Chamoli Avalanche: खुद बर्फ के बवंडर से निकले, फिर लोडर किया स्टार्ट...31 जिंदगियों के लिए ऐसे देवदूत बना चालक

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Chamoli Avalanche - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अरविंद के पिता देवेंद्र कुमार सेना में थे। रविवार को जब बर्फ में दबे अरविंद का शव बरामद हुआ तो पीतांबर भी भावुक हो उठे। वे कहते हैं कि इस घटना ने उन्हें झकझोर दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें