देहरादून पुलिस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक अनिल के. रतूड़ी ने ध्वजारोहण किया और गणतंत्र दिवस संकल्प की शपथ दिलाई। उन्होंने पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न, सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न प्रदान कर सभी पदक विजेताओं को बधाई दी।