फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paritosh Tripathi Wedding Photos: शादी के बंधन में बंधे 'मामाजी', अभिनेता पंकज त्रिपाठी सहित ये सितारे छाए

Sat, 10 Dec 2022 02:28 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 10
अभिनेता परितोष त्रिपाठी की शादी - फोटो : अमर उजाला
'मामाजी'  के नाम से मशहूर अभिनेता परितोष त्रिपाठी उत्तराखंड के दामाद बन गए हैं। शुक्रवार को वह पिथौरागढ़ की मीनाक्षी के साथ विवाह के बंधन में बंधे। परितोष त्रिपाठी की शादी में शिरकत करने बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे। देहरादून के किमाड़ी स्थित अतरक्षिया रिजॉर्ट में आयोजित हुए समारोह की शोभा मिर्जापुर फेम पंकज त्रिपाठी ने बढ़ाई।

रिजॉर्ट में बृहस्पतिवार रात को मेहंदी और संगीत का कार्यक्रम रखा गया था। शुक्रवार को धूमधाम से शादी संपन्न हुई। इस दौरान कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की। अभिनेता के आने की सूचना मिलते ही उनकी एक झलक पाने के लिए लोग आतुर रहे। हालांकि, रिजॉर्ट में किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं थी।

शादी में पहुंचे अभिनेता पंकज त्रिपाठी और सांसद रवि किशन का माला और टोपी पहनाकर स्वागत किया गया। इनके अलावा अभिनेता रवि दुबे, केतन सिंह, शान मिश्रा, नाज, गीता कपूर आदि अभिनेता और अभिनेत्री पहुंचे हैं। जिन्हें देखने के लिए फैंस बेकरार दिखे।
 
विज्ञापन

2 of 10
अभिनेता परितोष त्रिपाठी की शादी - फोटो : अमर उजाला
शादी में अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद चखा। मिर्जापुर फेम अभिनेता पंकज त्रिपाठी यहां सपरिवार शामिल हुए।
 
विज्ञापन

3 of 10
अभिनेता परितोष त्रिपाठी की शादी - फोटो : अमर उजाला
फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सुमित अदलखा और अभिनेता शान मिश्रा ने बताया कि परितोष एक डांस रियलिटी शो में गीता कपूर के साथ काम कर चुके हैं। इसके अलावा अन्य कई फिल्मों में भी काम किया है।
 

4 of 10
अभिनेता परितोष त्रिपाठी की शादी - फोटो : अमर उजाला
शादी समारोह में गीता कपूर, ऋत्विक धंजनी, खेतान सिंह, गुंजन तिवारी, नाज, प्रियांशु सिंह, नितिन बंसल और इश्तियाक खान जैसे बॉलीवुड सितारों ने भी शिरकत की।
विज्ञापन

5 of 10
अभिनेता परितोष त्रिपाठी की शादी - फोटो : अमर उजाला
डांस रियालिटी शो में एंकरिंग की दौरान परितोष की कविताओं और शायरी को खूब पसंद किया गया। इस शो में शिल्पा शेट्ठी, गीता कपूर और अनुराग बासु जज की भूमिका में थे।
विज्ञापन

6 of 10
अभिनेता परितोष त्रिपाठी की शादी - फोटो : अमर उजाला
डांस रियलिटी शो में परितोष के साथ ऋत्विक धंजनी एंकर थे। दोनों की जोड़ी पूरे सीजन में खूब छाई रही।
विज्ञापन

7 of 10
अभिनेता परितोष त्रिपाठी की शादी - फोटो : अमर उजाला
परितोष त्रिपाठी की शादी पिथौरागढ़ की रहने वाली मीनाक्षी से हुई है। उन्होंने शादी के लिए मुंबई दिल्ली नहीं बल्कि उत्तराखंड को चुना।

8 of 10
अभिनेता परितोष त्रिपाठी की शादी - फोटो : अमर उजाला
दो दिन देहरादून सितारों से गुलजार रहा। हाई-प्रोफाइल शादी की चर्चा रहने के साथ ही सितारों की झलक देखने के लिए फैंस बेताब रहे।

9 of 10
अभिनेता परितोष त्रिपाठी की शादी - फोटो : अमर उजाला
अभिनेता पकंज त्रिपाठी के आने की चर्चा से ही देहरादून में उनके चाहने वाले उत्साहित थे। हालांकि समारोह के चलते फैंस उनकी झलक नहीं देख पाए। 

ये भी पढ़ें...Haridwar: 11 साल के बच्चे ने खुद रची अपने अपहरण की कहानी, फिल्म देखकर बनाया प्लान, वजह जानकर चौंक गए सब

 
विज्ञापन

10 of 10
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला
बीते कुछ समय से उत्तराखंड शादी के लिए सेलिब्रेटी की पसंद बनता जा रहा है। कुछ समय पहले ही अभिनेता विक्रम सिंह चौहान ने भी देहरादून में शादी की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें