अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में पहाड़ की बेटी मनस्वी ममगाई भी जलवे बिखेरेगी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
manasvi mamgai
मनस्वी ट्रंप के इलेक्शन कैंपेन से भी जुड़ी रहीं। ममगाई मूल रूप से उत्तराखंड की रहने वाली हैं। वह 2010 में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब भी जीत चुकी है। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान होने वाले जश्न में मनस्वी एक डांस ट्रूप का नेतृत्व करेंगी।
विज्ञापन
3 of 8
manasvi mamgai
मनस्वी ने बताया कि वे अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के साथ ही अमेरिका चली गईं थी, इस दौरान उन्होंने ट्रंप के चुनाव प्रचार में सक्रिय भागेदारी की। उन्होंने बताया कि ट्रंप एक जिंदादिल इंसान और बेहतरीन प्रशासक हैं।
4 of 8
manasvi mamgai
अपने कार्यक्रम के सिलसिले में उन्होंने बताया कि शपथग्रहण कार्यक्रम से पूर्व हिंदी सिनेमा पर आधारित कार्यक्रम में वे करीब आधे घंटे की प्रस्तुति देंगी। उनके इस कार्यक्रम की खबरें कुछ अमरीकी अखबारों में छपी और कई प्रतिष्ठित वेबसाइट पर भी चल रहीं हैं।
विज्ञापन
5 of 8
manasvi mamgai
मनस्वी की ननिहाल नैनीताल में हैं। उनके नाना चंद्रशेखर नैलवाल प्रभागीय वनाधिकारी रहे हैं। उनका परिवार मूलत: बागेश्वर जिले में गरुड़ के गड़सेर गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन
6 of 8
manasvi mamgai
पूर्व मिस इंडिया और एक्ट्रेस रहीं मनस्वी ट्रंप की बड़ी समर्थक हैं और उनके साथ समारोह का हिस्सा लेंगी। बता दें कि मनस्वी ने 2014 में अजय देवगन के साथ 'एक्शन जैक्सन' से बॉलीवुड में कदम रखा था।
विज्ञापन
7 of 8
manasvi mamgai
उनके पिता जन्मेजय नैलवाल और मां प्रभा ने नैनीताल के ही डीएसबी परिसर से अपनी पढ़ाई पूरी की। बाद में उनका परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया। 1988 में दिल्ली में ही मनस्वी का जन्म हुआ। पिछले कई वर्षों के दौरान वह नैनीताल स्थित अपनी ननिहाल आती रही हैं।