रविवार को रास्ते में फंसे यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। यात्रियों का कहना है कि अगर हाईवे बंद है और रास्ता खराब है तो सरकार ई-पास क्यों जारी कर रही है। वहीं, ऋषिकेश से एंट्री के वक्त ही हाईवे बंद होने की बात क्यों नहीं बताई जा रही है। वहीं, चमोली प्रशासन टीम ने रास्ते में फंसे यात्रियों को पानी और बिस्किट के पैकेट मुहैया कराए।