फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जय बदरीविशाल: गाड़ू घड़ा तेल यात्रा ने किया बदरीनाथ धाम के लिए प्रस्थान, 12 मई को खुलेंगे धाम के कपाट

Wed, 08 May 2024 01:22 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली)
विज्ञापन
1 of 5
बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुई गाड़ूघड़ा तेल यात्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गाड़ू घड़ा तेल यात्रा ने बदरीनाथ धाम के लिए प्रस्थान किया। श्री लक्ष्मी- नारायण मंदिर डिम्मर से गाड़ूघड़ा तेल यात्रा आज निकली। 12 मई को धाम के कपाट खुलेंगे। श्रीबदरीनाथ धाम गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा 25 अप्रैल की देर शाम नरेंद्र नगर राज दरबार से निकली थी। 

11 मई की शाम कई पड़ावों से होते हुए यात्रा बदरीनाथ धाम पहुंचेगी और 12 मई को धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे।  राजमहल नरेंद्र नगर में परंपरानुसार डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत पदाधिकारियों की उपस्थिति में महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह और सुहागिन महिलाएं भगवान बदरी विशाल के अभिषेक के लिए तिलों से तेल पिरोकर चांदी के कलश में रखाप था।

पूजा-अर्चना के बाद राजमहल में तेल का कलश गाडू घड़ा डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत पदाधिकारियों को सौंपा गया।
विज्ञापन

2 of 5
गाड़ूघड़ा तेल कलश यात्रा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भगवान बदरीनाथ के अभिषेक के उपयोग में लाया जाने वाला तिल का तेल नरेंद्रनगर राजदरबार में पिरोया जाता है। और यह तेल गाड़ू घड़ा में डाला जाता है।

 
विज्ञापन

3 of 5
गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा नरेंद्रनगर राजदरबार से रवाना हुई थी। इसके बाद ऋषिकेश पहुंची थी। 

4 of 5
गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सात मई को गाडूघड़ा तेल कलश लक्ष्मी नारायण मंदिर में स्थापित किया गया। 8 को यात्रा सिमली, कर्णप्रयाग होते हुए पाखी गांव पहुंची।

ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2024: ऑनलाइन के बाद अब ऑफलाइन के लिए मारामारी, हरिद्वार में पंजीकरण के उमड़ी भीड़, हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
9 को नृसिंह मंदिर जोशीमठ और 10 को यात्रा आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी, बदरीनाथ के रावल (मुख्य पुजारी), धर्माधिकारी व वेदपाठियों के साथ रात्रि प्रवास के लिए योगध्यान मंदिर पांडुकेश्वर पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें