साल 2019 की विदाई और 2020 के स्वागत के जश्न को औली की बर्फीली वादियां तैयार हैं। बर्फ से लकदक औली में 31 दिसंबर के जश्न के लिए पर्यटकों की बुकिंग फुल हो चुकी है। वहां पर जीएमवीएन के गेस्ट हाउस और हट सभी 20 दिसंबर से पांच जनवरी तक बुक हैं।
विज्ञापन
2 of 5
पिछले कुछ वर्षों से औली में बर्फबारी देर से हो रही थी, लेकिन इस साल नवंबर के अंत में ही वहां पर कई फीट बर्फ पड़ गई। इस समय स्थिति यह है कि औली के क्लीफ टॉप के ऊपर ढाई से तीन फीट तक बर्फ जमी है। यहां हर दिन बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। 31 दिसंबर और नए साल का जश्न मनाने के लिए पर्यटकों ने अभी से जीएमवीएन के गेस्ट हाउस में कमरे और हट बुक कर लिए हैं।
विज्ञापन
3 of 5
पर्यटकों के औली की सैर पर आने से जोशीमठ बाजार भी इन दिनों गुलजार है। वाहन चालकों से लेकर होटल, रेस्टोरेंट व्यवसायियों के चेहरे खिले हुए हैं। औली में जीएमवीएन के मुख्य गेस्ट हाउस में 120 कमरे हैं। इसके अलावा क्लाइड हाउस में छह कमरे और 11 ईको हट हैं। यह सभी बुक हो चुके हैं। अब लोगों ने जोशीमठ में ही कमरे बुक करने शुरू कर दिए हैं।
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
चारधाम यात्रा सहित अन्य गतिविधियों से जीएमवीएन ने इस साल सितंबर तक छह करोड़ 78 लाख तक की कमाई की, जबकि पिछले पूरे वित्तीय वर्ष में जीएमवीएन की आय आठ करोड़ 57 लाख 77 हजार रुपये थी। अकेले बदरीनाथ में ही जीएमवीएन को इस साल दो करोड़ 17 लाख 92 हजार की आय हुई।
31 दिसंबर के लिए औली स्थित गेस्ट हाउस और हट बुक हो चुके हैं। समय पर बर्फबारी के चलते इस साल पर्यटकों में काफी उत्साह है। इन दिनों पर्यटकों की अच्छी तादात औली पहुंच रही है। -पान सिंह बिष्ट, आरएम, जीएमवीएन चमोली।