फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर राशि में पहुंचे सूर्यदेव, शादी करने जा रहे हैं तो आपको शुभ संदेश देगी यह खबर

Mon, 21 Jan 2019 08:54 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 5
marriage
सूर्यदेव अब मकर राशि में प्रवेश कर गए हैं। मकर संक्रांति बीतते ही विवाहों का सीजन एक बार फिर से शुरू हो गया है। वैसे तो संक्रांति के हिसाब से खर मास समाप्त हो गया, जबकि विक्रमी मास के हिसाब से अभी पांच दिन बाकी है। 
विज्ञापन

2 of 5
astrology - फोटो : astrology
बृहस्पतिवार 17 जनवरी से शहनाइयों के साथ विवाह प्रारंभ हो गए हैं। वहीं अभी 40 दिनों का चिल्ला बीतने में 24 दिन बाकी हैं। ऐसे में लोगों को कुछ दिन और ठिठुरन का सामना करना पड़ेगा। पौष मास लग जाने के साथ ही विवाह आदि मांगलिक कार्यों पर विराम लग गया था। 
विज्ञापन

3 of 5
धनु राशि - फोटो : sagittarius sign
धनु राशि के सूर्य होने पर शुद्ध मुहूर्त नहीं निकाले जा सकते। सूर्य नारायण अब मकर राशि में प्रविष्ट हो चुके हैं। ऐसा होते ही उत्तरायण शुरू हो जाता है, जो विवाह आदि सभी प्रकार के मांगलिक कार्यों के लिए सर्वथा उपयुुक्त है। वर्तमान संवत्सर के शेष महीनों में विवाह नियमित रूप से होते रहेंगे। 

4 of 5
शादी - फोटो : अमर उजाला
हालांकि विवाहों के मुहूर्त इस बार बहुत कम हैं। नए संवत में काफी विवाह मुहूर्त आने वाले हैं। शुद्ध मुहूर्त के साथ-साथ सामान्य मुहूर्त भी 21 जनवरी के बाद शुरू हो जाएंगे। इस हिसाब से पांच अप्रैल तक विवाह यज्ञोपवीत आदि मांगलिक कार्य होते रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ठंड से बचने के लिए अलाव
उधर, विवाहों के सीजन में नौ फरवरी तक कड़के की ठंड भी पड़ती रहेगी। इन दिनों शिशिर ऋतु होने के साथ-साथ सर्वाधिक ठंड लाने वाला 40 दिनों का चिल्ला भी चल रहा है। धनु के 15 दिन बीत चुके हैं और मंगलवार से मकर के 25 दिन शुरू हो गए हैं। इस हिसाब से अब कड़ाके की ठंड के 23 दिन ही शेष रह गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें