फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ankita Murder Case: अंकिता के साथ नहीं हुआ था दुष्कर्म, फॉरेंसिक रिपोर्ट से सामने आया उस दिन का पूरा सच

Mon, 17 Oct 2022 01:28 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
अंकिता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
अंकिता के साथ दुष्कर्म नहीं हुआ था। इस बात की पुष्टि फोरेंसिक रिपोर्ट में भी हो गई है। फोरेंसिक लैब से आई रिपोर्ट न्यायालय के समक्ष खोली गई है। बताया जा रहा कि एसआईटी ने इस मुकदमे की विवेचना लगभग पूरी कर ली है। जल्द ही अब चार्जशीट दाखिल की जा सकती है।

अंकिता की हत्या के बाद इस बात की आशंका भी जताई जा रही थी कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। इस बात को लेकर बहुत से लोगों ने जांच की मांग भी उठाई थी। पुलिस ने भी कार्रवाई की। इस क्रम में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी इस बात की जांच की गई, लेकिन रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई।


 
इस बीच वैजानइल स्वैब के नमूनों को फोरेंसिक लैब भी भेजा गया था। इससे जांच की गई थी कि कोई दूसरा या आरोपियों का डीएनए तो नहीं है। सूत्रों के मुताबिक, डीएनए रिपोर्ट भी एसआईटी को मिल चुकी है। इसे कोर्ट के समक्ष खोला गया था।
विज्ञापन

2 of 5
Ankita Bhandari Murder Case - फोटो : अमर उजाला
इस रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। अब पुलिस हत्या और अपहरण व अन्य धाराओं में ही चार्जशीट दाखिल करेगी।
विज्ञापन

3 of 5
Ankita Bhandari Murder Case - फोटो : अमर उजाला
पिछले दिनों एसआईटी ने इसमें देह व्यापार की धाराएं भी जोड़ी थीं।  प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस के आरोपों को भाजपा ने निराधार बताया है।

4 of 5
आरोपी पुलकित आर्य - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि अंकिता भंडारी प्रकरण में राजनीति कर रही कांग्रेस को पता है कि मामला अब एसआईटी के पास है। इस मामले की फास्ट ट्रैक में सुनवाई के लिए मुख्यमंत्री अदालत से अनुरोध कर चुके हैं। सरकार ने मामले मे त्वरित कार्रवाई की और आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा।

ये भी पढ़ें...Mulayam Singh yadav: अस्थि कलश लेकर पहुंचे अखिलेश यादव, सपा प्रमुख को श्रद्धांजलि देने उमड़े कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष और प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि जब तक अंकिता भंडारी की हत्या के दोषियों को सजा नहीं मिलेगी, तब तक उत्तराखंडी चैन से नहीं बैठेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें