फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ankita Murder Case:...तो अब खुलेगा VIP का राज, एक फरवरी से शुरू होगा पुलकित आर्य का पॉलीग्राफ टेस्ट

Fri, 27 Jan 2023 09:24 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
पुलकित आर्य और अंकिता भंडारी - फोटो : अमर उजाला
पुलकित आर्य के पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए केंद्रीय फोरेंसिक प्रयोगशाला (सीएफएसएल) ने समय दे दिया है। पॉलीग्राफ टेस्ट एक फरवरी को शुरू होगा और तीन फरवरी तक तीन चरणों में पूरा किया जाएगा। पहली को पुलकित मुकदमे के विवेचना अधिकारी के साथ सीएफएसएल दिल्ली में उपस्थित होगा।

अंकिता हत्याकांड में वीआईपी के नाम को उजागर करने के लिए पुलिस आरोपियों का पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट कराना चाहती है। इसके लिए 12 दिसंबर को पुलिस ने अदालत में अर्जी लगाई थी। पहले तो दो आरोपियों ने नार्को टेस्ट के लिए सहमति दे दी थी।

Haridwar: मुस्लिम फंड संचालक समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, खाताधारकों के करोड़ों रुपये लेकर हुए थे फरार

लेकिन, बाद में उन्होंने अपने वकील की सलाह लेने की बात कही थी। इसके बाद सिर्फ पुलकित आर्य ही अपना नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट कराने को राजी हुआ था। उसने अपनी कुछ शर्तों को भी शामिल किया था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आरोपी पुलकित आर्य - फोटो : अमर उजाला
पुलकित केवल पुलिस के ही सवालों का उत्तर नहीं देना चाहता बल्कि उसने अपने सवालों को भी शामिल करने की शर्त रखी थी। पुलकित की इन्हीं शर्तों को शामिल करते हुए पुलिस ने अपना पक्ष कोर्ट में रखा था। इस पर कोर्ट ने पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट की अनुमति दे दी थी।
विज्ञापन

3 of 5
पॉलीग्राफ टेस्ट
पुलिस ने दिल्ली सीएफएसएल से दोनों टेस्ट कराने की बात कही थी। इसके लिए एक से तीन फरवरी का समय पुलिस को दिया गया था। एडीजी कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन ने बताया कि पुलकित का पहले पॉलीग्राफ टेस्ट कराया जाना है।

4 of 5
एडीजी वी. मुरुगेशन - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय फोरेंसिक लैब ने विवेचना अधिकारी को एक फरवरी को पुलकित को लेकर बुलाया है। यह टेस्ट तीन दिनों तक चलेगा। इसके बाद इसकी रिपोर्ट गोपनीय रूप से तैयार कर न्यायालय में प्रस्तुत की जाएगी। पुलकित से जो सवाल पूछे जाने हैं, उनकी लिस्ट विवेचना अधिकारी ने तैयार कर ली हैं। इन्हें टेस्ट के पहले ही विशेषज्ञों को मुहैया करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलकित अंकित और सौरभ - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि 18 सितंबर की रात को वनंत्रा रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य ने राजस्व पुलिस चौकी में अपनी कर्मचारी अंकिता भंडारी के गुमशुदा होने की शिकायत दी थी। इसके बाद पुलिस ने पुलकित आर्य, मैनेजर सौरभ भास्कर और अंकित से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने सारी बात उगल दी। पता चला कि पुलकित और अंकिता के बीच झगड़ा हुआ था। ऋषिकेश से लौटते वक्त अंकिता और पुलकित के बीच नहर किनारे फिर से विवाद हुआ और इस बीच पुलकित ने अंकिता को नहर में धक्का दे दिया था। पुलिस ने इस मामले में 22 सितंबर को पुलकित, अंकित और सौरभ को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें