अंकिता हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
हत्याकांड के आरोपी पुलकित आर्य का आर्यनगर ज्वालापुर में घर है। उसके पिता डॉ. विनोद आर्य की फार्मेसी है। अंकिता हत्याकांड के बाद पुलकित के पिता डॉ. विनोद आर्य ने कहा कि पुलिस अपनी जांच कर रही है। हम जिम्मेदार लोग हैं। जांच प्रभावित न हो, इसलिए पार्टी से त्यागपत्र दे दिया। बेटे डॉ. अंकित आर्य ने अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग से भी इस्तीफा दे दिया है। डॉ. विनोद आर्य ने कहा कि पुलकित आर्य काफी दिनों से उनसे अलग रह रहा था।