पुलकित और उसके दोस्त
- फोटो : अमर उजाला
शराब पीकर कमरे में आया था पुलकित
पुलकित ने उसे समझाया कि सब ठीक है, कुछ नहीं होगा। ये बातें अंकिता ने पुष्पदीप को बताईं। अंकिता को रहने के लिए एक कमरा दे दिया गया। इसी दरम्यान एक दिन पुलकित ने कहा कि मेहमान अधिक आ गए हैं। लिहाजा उसे ऑफिस के बगल वाले कमरे में रुकना होगा। अंकिता वहां सोने चली गई। वहां पुलकित भी आ गया। वह शराब पी रहा था। पुलकित ने उससे छेड़खानी की, लेकिन अंकिता ने उसे धमका दिया। यहां से अंकिता ने पुष्प को सारी बातें बताईं। इसके बाद मेहमान का अंकिता को गले लगाना, पुलकित का एक बार और छेड़खानी करना, वीआईपी को रिजॉर्ट में स्पेशल सर्विस देने की बात समेत सारी कहानी समय-समय पर अंकिता ने पुष्प को बताई।