फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकिता हत्याकांड: बेबस माता-पिता बोले- बेटी को न्याय मिलने की नहीं लग रही उम्मीद, दोनों एक साथ करेंगे आत्मदाह

Sat, 01 Jul 2023 02:55 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
1 of 5
अंकिता भंडारी के परिजन - फोटो : अमर उजाला

अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र भंडारी और माता सोनी देवी सरकारी वकील को बदलने की मांग कर रहे हैं। अंकिता के पिता ने सरकारी वकील न बदले जाने पर अपनी पत्नी के साथ आत्मदाह की चेतावनी दी है। वीडियो सोशल मीडिया में आने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया।

एसडीएम पौड़ी के नेतृत्व में टीम ने अंकिता के माता-पिता से मुलाकात की। उन्हें प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा भी दिया। बृहस्पतिवार को अंकिता की मां सोनी देवी ने सोशल मीडिया के जरिये सरकारी वकील को न हटाने पर आत्मदाह की चेतावनी दी थी। शुक्रवार एसडीएम पौड़ी मुक्ता मिश्रा, कोतवाल गोविंद कुमार, एसएसआई महेश रावत सहित एक टीम अंकिता के गांव डोभ, श्रीकोट पहुंची।

यहां पर उन्होंने अंकिता के माता पिता को बातचीत कर समझाया। वहीं अंकिता के पिता वीरेंद्र भंडारी ने कहा कि वे एक जून से अंकिता के केस से सरकारी वकील को हटाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन अभी तक सरकारी वकील को हटाया नहीं गया।

विज्ञापन

2 of 5
अंकिता के पिता - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने जिला प्रशासन से कई दफा गुहार लगाई। उन्होंने सरकारी वकील पर अहम गवाहों को बोलने से रोकने का आरोप लगाया।
 
विज्ञापन

3 of 5
अंकिता भंडारी के पिता - फोटो : अमर उजाला
कहा कि गवाहों के बोलने से पहले वकील खुद ही बयानों को बोल देते हैं। इससे केस कमजोर पड़ रहा है। बयान बदले जा रहे हैं।

4 of 5
अंकिता के पिता - फोटो : सोशल मीडिया
इससे उन्हें उनकी बेटी को न्याय मिलने की उम्मीद नहीं लग रही है। वीरेंद्र भंडारी ने कहा कि सरकारी वकील को हटाने के लिए मुख्यमंत्री से भी मुलाकात की।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड स्टिंग प्रकरण: CBI ने हरीश रावत समेत इन्हें भेजे नोटिस, आवाज का नमूना देने से पहले लेंगे कानूनी राय
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंकिता भंडारी के माता-पिता - फोटो : अमर उजाला
कहा कि कि सात दिन के भीतर वकील को हटाया नहीं गया तो पति-पत्नी पौड़ी में बीच सड़क पर आत्मदाह करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें