वैशाख शुक्ल तृतीया को अक्षय तृतीया या आखा तीज कहते हैं। यह इस बार सात मई को पड़ रही है। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो इस दिन कुछ उपाय करने से आपके जीवन में कभी धन की कमी नहीं होगी।
विज्ञापन
2 of 7
अक्षय तृतीया पर मां लक्ष्मी के पूजन का शुभ मुहूर्त सुबह 5: 40 बजे से दोपहर 12:17 बजे तक है। इस दिन खरीदारी का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 26 मिनट से लेकर रात 11 बजकर 47 मिनट तक है।
विज्ञापन
3 of 7
विष्णु प्रसाद भट्ट ने बताया कि अक्षय तृतीया के दिन केसर और हल्दी से देवी लक्ष्मी की पूजा करने से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं।
4 of 7
अक्षय तृतीया के दिन 11 कौड़ियों को लाल कपडे में बांधकर पूजा स्थान में रखने से देवी लक्ष्मी आकर्षित होती हैं। देवी लक्ष्मी के समान ही कौड़ियां भी समुद्र से उत्पन्न हुई हैं।
विज्ञापन
5 of 7
अक्षय तृतीया के दिन घर के मां लक्ष्मी के पूजा स्थल पर एकाक्षी नारियल स्थापित करने से देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
विज्ञापन
6 of 7
इस दिन पितरों की प्रसन्नता और उनकी कृपा प्राप्ति के लिए जल कलश, पंखा, खड़ाऊं, छाता, सत्तू, ककड़ी, खरबूजा, फल, शक्कर, घी आदि ब्राह्मण को दान करने चाहिए।