फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय तृतीया: 16 साल बाद बन रहा महासंयोग, इस शुभ मुहुर्त में पूजा और खरीदारी से घर में होगी धनवर्षा

Mon, 06 May 2019 08:25 AM IST
अलका त्यागी करन दयाल, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय तृतीया इस बार सात मई को मनाई जाएगी। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो इस दिन 16 साल बाद ग्रहों का अद्भुत संयोग बन रहा है। वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया मनाई जाती है। यह तिथि काफी शुभ फलदायक मानी जाती है। इस दिन शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर में धन की कभी कमी नहीं होगी। 
विज्ञापन

2 of 5
ज्योतिषाचार्य पंडित सुशांतराज
ज्योतिषाचार्य डॉ आचार्य सुशांत राज ने बताया कि इस साल अक्षय तृतीया पर सूर्य, शुक्र, राहू और चंद्र अपनी उच्च राशि में होंगे। इससे पहले साल 2003 में ऐसा अद्भुत संयोग बना था। इस बार अक्षय तृतीया के दिन यह संयोग मानव सभ्यता के लिए काफी शुभ है।
विज्ञापन

3 of 5
अक्षय तृतीया के दिन सोने की लक्ष्मी पूजन और खरीदारी करने का रिवाज है। ऐसा माना जाता है इससे घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है जिस वजह से कभी धन की कमी नहीं होती। मान्यता है कि इस तिथि में दान,स्नान होम-जप आदि कर्मों का फल अक्षय होता है। अक्षय पुण्य की दृष्टि से ही इस तिथि को अक्षय तृतीया कहा जाता है।

4 of 5
अक्षय तृतीया पर मां लक्ष्मी के पूजन का शुभ मुहूर्त सात मई को सुबह 5 बजाकर 40 मिनट से शुरू होकर 12 बजकर 17 मिनट तक है। सोने की खरीदारी का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 26 मिनट से लेकर रात 11 बजकर 47 मिनट तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस दिन व्रत करने वाले लोग स्नान कर पीले कपड़े पहनें, इसके बाद मंदिर में विष्णु जी को गंगाजल से शुद्ध करके तुलसी, पीले फूलों की माला या पीले पुष्प अर्पित करें। साथ ही इस दिन विष्णु जी के नाम से गरीबों को खिलाना या दान देना अत्यंत पुण्य-फलदायी होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें