फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवभूमि की सड़कों पर कुछ इस अंदाज में सैर सपाटा करती दिखीं मल्लिका शेरावत, तस्वीरें...

Wed, 10 Apr 2019 08:38 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
1 of 6
Mallika Sherawat - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत आजकल देवभूमि में शूटिंग के लिए आई हुई हैं। इस दौरान वे ऋषिकेश और हरिद्वार में शूटिंग के बाद सड़कों पर कुछ इस तरह से सैर सपाटा करती दिखीं। तस्वीरें देखिए...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Mallika Sherawat - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि मैंने तीर्थनगरी के बारे में बहुत सुना था, लेकिन यहां तक पहुंचने का सौभाग्य अब मिल पाया। सच कहूं तो यहां आने के बाद अहसास हो रहा है कि ऋषिकेश वास्तव में तीर्थनगरी है। इसकी खूबसूरती शब्दों में बयां नहीं हो सकती।
विज्ञापन

3 of 6
Mallika Sherawat - फोटो : अमर उजाला
यहां की हवा और पानी इतना शुद्ध है कि हम लोग मुंबई में सारी सुविधाओं के बावजूद ऐसा प्राकृतिक वातावरण हासिल नहीं कर सकते। यहां आकर वाकई बहुत अच्छा लगा। ऋषिकेश की आबोहवा ने मेरा दिल जीत लिया। 

4 of 6
Mallika Sherawat
बीते दिन बॉलीवुड फिल्म ‘तुम्हारी प्यारी सरिता’ की शूटिंग रामझूला गंगा तट पर शुरू हुई। तेज आंधी और बारिश ने शूटिंग में खलल डाला लेकिन शाम के दिलकश मौसम ने मल्लिका का सारा मलाल दूर कर दिया। यही वजह रही कि कुछ देर शूटिंग के बाद वह स्वर्गाश्रम क्षेत्र की सैर पर निकलीं और रिमझिम बारिश का आनंद उठाया। यहां एक कैफे में पहुंचकर जलपान किया। 
विज्ञापन

5 of 6
Mallika Sherawat - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद बाइकिंग का आनंद लिया। इससे भी दिल नहीं भरा तो तीर्थनगरी की नैसर्गिक छटा को नजदीक से निहारने के लिए पैदल स्वर्गाश्रम लक्ष्मणझूला क्षेत्र में सैरसपाटा भी किया। इस दौरान मल्लिका ने कहा कि जब हमारे देश में ऋषिकेश जैसा सुंदर शहर है तो हमें बाहर विदेशी सरजमीं जाने की जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Mallika Sherawat - फोटो : अमर उजाला
यहां का प्राकृतिक मौसम मुंबई में करोड़ों रुपया खर्च करने के बाद भी नहीं मिल सकता है। उन्होंने कहा मैं यहां दोबारा आना चाहूंगी। मेरी पूरी कोशिश रहेगी कि अपनी अगली फिल्म की शूटिंग भी ऋषिकेश में ही करूं। इससे पहले वे हरिद्वार में भी फिल्म की शूटिंग के दौरान अलग अंदाज में नजर आईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें