फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्ट्रेस अमृता सिंह से जुड़ा वो विवाद जिसने पुलिस थाने जाने पर कर दिया मजबूर, जानिए 5 बड़ी बातें...

Mon, 11 Feb 2019 08:47 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
amrita singh
फिल्म अभिनेत्री अमृता सिंह के जन्मदिन पर हम आपको बताते हैं उनके जुड़ा वो विवाद जिसने उन्हें पुलिस थाने के चक्कर काटने को मजबूर कर दिया। जी हां, यह विवाद करोड़ों की प्रॉपर्टी से जुड़ा है। आगे जानिए पूरी कहानी...
विज्ञापन

2 of 6
amrita singh
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान अपनी मां अमृता सिंह के साथ हाल ही में देहरादून के क्लेमेंटाउन थाने पहुंचीं। अभिनेत्री अमृता सिंह के मामा लेखक मधुसूदन बिम्बट मौत के बाद ये मामला गरमा गया। केयर टेकर ने बताया कि मामा-भांजी के बीच इस संपत्ति को लेकर कई साल से मुकदमेबाजी चल रही थी। मधुसूदन बिम्बट की करीब साढ़े चौबीस बीघे में करोड़ों की संपत्ति है। इस संपत्ति को लेकर मामा मधुसूदन और अमृता सिंह के जिलाधिकारी और सिविल जज सीनियर डिवीजन के यहां दो मुकदमे विचाराधीन है।
विज्ञापन

3 of 6
amrita singh - फोटो : अमर उजाला
अभिनेत्री सारा अली खान की मां अमृता सिंह पर जिस रिश्तेदार की प्रॉपर्टी हथियाने के आरोप लगे हैं आखिरी दिनों उन्हें पूछने वाला कोई नहीं था। मधुसूदन बिम्बेट का आखिरी समय गरीबी में गुजरा। उनके पास खाने और इलाज तक को पैसे नहीं थे।

4 of 6
अमृता सिंह
मधुसूदन की बहन ताहिरा और भांजी अमृता सिंह ने पैतृक संपत्ति में अपना हिस्सा मांगा था। मधुसूदन अविवाहित थे, लिहाजा उनका कोई वारिस नहीं था। संपत्ति पर अपनी मां का हिस्सा बताते हुए अमृता सिंह और उनकी मौसी ताहिरा ने अपना हक जताया था। विवादित संपत्ति के केयरटेकर खुशीराम ने अमृता सिंह पर आरोप लगाते हुए आशंका जताई है कि इस संपत्ति पर माफिया कब्जा कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि इस बंगले में अभी कुछ नगदी और मधुसूदन बिम्बट की लाइसेंसी पिस्तौल भी रखी हुई है।
विज्ञापन

5 of 6
amrita singh
‘बिम्बट’ परिवार देश का इस उपनाम वाला इकलौता परिवार है। परिवार के नजदीकी लोगों का कहना है कि इस उपनाम का देश में और कोई परिवार नहीं है।परिवार के करीबियों के अनुसार बिम्बट परिवार पंजाब (आजादी के  पहले) के एक गांव से ताल्लुक रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अमृता सिंह/ मधुसूधन
अमृता सिंह मधुसूदन की सौतेली बहन की बेटी हैं। मधुसूदन के पिता का नाम मदनलाल बिम्बट था। उनका अपनी पहली पत्नी से तलाक हो गया था। पहली पत्नी से रुखसाना सुल्ताना नाम की बेटी थी। सूत्रों के मुताबिक तलाक के बाद मां, बेटी रुखसाना को लेकर अलग हो गईं। रुखसाना सुल्ताना की शादी दिल्ली के एक सैन्य अफसर से हुई। फिल्म अभिनेत्री अमृता सिंह उन्हीं की बेटी हैं। रुखसाना सुल्ताना का रिश्ता संजय गांधी के खास लोगों में शुमार था। संजय गांधी के प्रभावकाल में रुखसाना की कांग्रेस में तूती बोलती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें