फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Javed Jaffrey: शूटिंग के लिए मसूरी पहुंचे एक्टर जावेद जाफरी, बायकॉट बॉलीवुड ट्रेंड को लेकर कही बड़ी बात

Fri, 16 Sep 2022 11:10 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
विज्ञापन
1 of 5
मसूरी में एक्टर जावेद जाफरी - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड अभिनेता जावेद जाफरी एक वेब सीरीज की शूटिंग के लिए शुक्रवार को पहाड़ों की रानी मसूरी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रशंसकों के साथ फोटो खिंचवाई और मसूरी की वादियों का आनंद लिया।

उन्होंने बॉलीवुड बायकॉट ट्रेंड को लेकर कहा कि कुछ लोग हैं जो राजनीति की चाह रखते हैं, लेकिन उन्हें कोई नहीं जानता। वह इस तरह की हरकत कर अपनी पहचान बनाने की कोशिश करते हैं। शुक्रवार को शूटिंग के बाद अभिनेता जावेद जाफरी प्रशंसकों से मिले।

Film Policy-2022: उत्तराखंड को फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी, जानिए सरकार की ये खास पहल

उन्होंने कहा कि मसूरी बहुत ही खूबसूरत जगह है और शूटिंग के लिए यहां कई बेहतरीन लोकेशन हैं। उन्होंने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि वेब सीरीज की शूटिंग मालरोड के साथ ही कुछ अन्य जगहों पर की गई है।
विज्ञापन

2 of 5
मसूरी में एक्टर जावेद जाफरी - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि बॉलीवुड लोगों के मनोरंजन के लिए फिल्में बनाता है। उन्होंने साउथ की फिल्मों को लेकर कहा कि वहां ऐसे इमोशन को टच किया जाता है, जिससे देश के लोग सीधे जुड़ जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
मसूरी में एक्टर जावेद जाफरी - फोटो : अमर उजाला
वहां मां, परिवार, भाई समेत ऐसे तमाम बिंदुओं को फिल्मों में शामिल किया जाता है, जिससे लोग वहां की फिल्मों को पसंद करते हैं। उन्होंने युवाओं से शिक्षा को लेकर जागरूक करने को कहा।

4 of 5
मसूरी में एक्टर जावेद जाफरी - फोटो : अमर उजाला
कहा कि युवा देश को जोड़ने की बात करें और खुद के साथ देश का विकास करें। उन्होंने कहा कि डांस, कॉमेडी के बाद अब उनको सीरियस रोल मिल रहे हैं। लेकिन उन्हें कॉमेडी फिल्मे ज्यादा पसंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जावेद जाफरी - फोटो : सोशल मीडिया
बताया कि शायद धमाल-4 बने, इसे लेकर वह भी उत्सुक हैं। उनके होटल के जीएम सूरज थपलियाल ने कहा कि जावेद जाफरी ने विजिटर बुक में भी मसूरी की खूब तारीफ की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें