फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदा नहीं हनीप्रीत, मरवा दिया राम रहीम ने, जानिए किसने किया ये चौंकाने वाला दावा?

Sun, 24 Sep 2017 11:13 AM IST
जगदीश जोशी
विज्ञापन
1 of 5
हनीप्रीत के गायब होने को लेकर चल रही खबरों के बीच एक ऐसा दावा सामने आया है, जिसने सभी को चौंका दिया है। दावा है कि हनीप्रीत जिंदा नहीं है...
विज्ञापन

2 of 5
(फिल्म) - फोटो : NDTV
हनीप्रीत के गायब होने को लेकर बॉलीवुड अदाकार राखी सावंत के भाई राकेश सावंत ने चौंकाने वाला बयान दिया है। राकेश ने खुलासा किया है कि हनीप्रीत अब जिंदा ही नहीं है। उन्हें यकीन है कि गुरमीत राम रहीम ने उसको मरवा दिया है। क्योंकि हनीप्रीत राम रहीम के ऐसे कई राज जानती थीं, जिससे राम रहीम की मुश्किलें बढ़ सकती थीं।
विज्ञापन

3 of 5
फाइल
राकेश सावंत के अनुसार राम रहीम ने अपने समर्थकों को पहले ही बोल रखा था कि अगर उसे जेल होती है तो हनीप्रीत को मरवा दे। सावंत ने दावा किया कि यह उनका संदेह नहीं बल्कि यकीन है। उन्होंने कहा कि वह राम रहीम पर बन रही बायोपिक ‘अब होगा इंसाफ’ में हनीप्रीत के किरदार को कुछ इस तरह से पेश करने जा रहे हैं। फिल्म में गुरमीत राम रहीम की ओर से हनीप्रीत को अपने खास समर्थकों की ओर से मरवा दिया जाएगा।

4 of 5
फाइल
सावंत ने कहा कि 2008 में उन्होंने फिल्म ‘वफा-ए डैडली लव स्टोरी’ बनाई थी। इसमें अदाकार राजेश खन्ना और लैला खान मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म के कुछ सालों के बाद लैला खान गायब हो गई थीं। तब उन्होंने ही पुलिस को उसकी हत्या होने की बात कही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मगर मुंबई के पुलिस कमिश्नर राकेश मौर्य इस बात को न मानते हुए लैला खान के आतंकवादी होने और दुबई में छिपे होने की बात कहकर केस को रफा-दफा कर रहे थे। इसके चार माह बाद इगतपुरी स्थित लैला खान के निवास से पुलिस को सात नर कंकाल मिले, जो उनके परिवार के थे। तब भी मेरी बात सची निकली थी। राकेश सावंत ने दावा किया कि अब कुछ ऐसा ही गुरमीत राम रहीम केस में भी सामने आने वाला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें