युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
चहल ने रिपोर्ट्स को बताया गलत
इन अटकलों के बीच चहल ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए स्पष्ट बयान जारी किया और सभी रिपोर्ट्स को आधारहीन बताया। उन्होंने कहा कि न तो उन्होंने शो से जुड़ने की कोई बात की है और न ही किसी तरह की चर्चा हुई है। चहल की टीम ने एक पोस्ट लिखा, जिसे चहल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर भी किया है। उसमें लिखा है, 'मौजूदा समय में युजवेंद्र चहल की किसी भी रियलिटी शो में भागीदारी संबंधी चल रही खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। ये दावे केवल अटकलें हैं और तथ्यात्मक रूप से गलत हैं।'
साथ ही नोट में आगे कहा गया है, 'युजवेंद्र उस शो से जुड़े नहीं हैं जिसका हालिया रिपोर्ट्स में जिक्र किया गया है, और इस तरह की कोई चर्चा या प्रतिबद्धता भी नहीं है। हम मीडिया प्लेटफॉर्म्स और सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं से अनुरोध करते हैं कि बिना पुष्टि की जानकारी फैलाने से बचें।'